Sunday, October 25th, 2026

15 जून से आॅनलाइन प्रक्रिया शुरू करेगा MCU

भोपाल
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि ने नए सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश की सूचना जारी कर दी है। विवि 15 जून से आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा।  अंतिम तारीख 31 जुलाई तय है। नए सत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम की रूपरेखा तय कर बदलाव किए गए हैं। खास बात है कि विवि नए सत्र से अपने अलग अलग परिसरों की विशेष पहचान बनाने के लिए भी कार्य करेगा।

 

#MCU

Source : Agency

पाठको की राय