Wednesday, October 21st, 2026

MCU:अपना दबदबा कायम रखने चले थे लात-घूसे,बेल्ट

भोपाल

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के न्यू मीडिया और पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के बीच कभी पटरी नहीं बैठती है। इसलिये दोनों विवि में सबसे ज्यादा विवाद सामने आते हैं। कुछ दिनों पूर्व हुये विवाद का कारण भी दोनों विभाग के विद्यार्थियों के ईगो का है। अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिये छात्रा और छात्र आपस में भिड़ गये। इसलिये छात्रनेता ने भी अपना ईगो दिखाने के लिखे बाहरी लोगों मारपीट करने के लिए विवि में बुलाया था। इस दौरान एमसीयू में लात-घूसे और बेल्ट चले। एमसीयू की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाते हुये विद्यार्थी एफआईआर कराने एमपी नगर थाने तक पहुंच गये। यह खुलासा विद्यार्थियों के बयान के दौरान राजिस्ट्रार अविनाश वाजपेयी द्वारा नियुक्त की गई चार सदस्यीय कमेटी के सामने आयी है। कमेटी आज अपनी रिपोर्ट तैयार कर कुलपति प्रो. केजी सुरेश को सौंपेगी। कमेटी अध्यक्ष इलेक्ट्रानिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीकांत सिंह हैं। सदस्य के तौर पर जनसंपर्क एवं विज्ञापन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पवित्र श्रीवास्तव, कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर मनीष माहेश्वरी व पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्ष डा. आरती सारंग शामिल हैं।

जांच कमेटी विद्यार्थियों के विवाद का जांच प्रतिवेदन तैयार कर आज शाम तक मेरे समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
प्रो. केजी सुरेश कुलपति, एमसीयू

 

#माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता

Source : Agency

पाठको की राय