Sunday, October 25th, 2026

संगिनी फैशन फेस्ट का उद्घाटन महापौर ने किया

राजनांदगांव
अग्रवाल महिला मंडल एवम एस्सार इवेंट्स द्वारा आयोजित संगिनी फैशन फेस्ट का उद्घाटन महापौर श्रीमती हेमा देशमुख एवं उमा जुगल किशोर द्वारा किया गया। उदघाट्न के पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी स्टॉल्स का दौरा किया एवम सभी के नवीनतम कलेक्शन की तारीफ भी की।यह फैशन फेस्ट 9 अगस्त तक चलेगा।

यहाँ कोलकाता,नागपुर ,गोंदिया रायपुर, राजनांदगाँव, दुर्ग,भिलाई सहित कई शहरों से विक्रेतागण अपने विभिन्न स्टॉक के साथ के साथ उपस्थित हैं, जिसमे आर्टी ज्वेलरी, ब्लू पॉटर ज्वेलरी,कुर्तियां,साडि?ां,राखियां, घर पर बनी खाने पीने की चीजें,गिफ्ट आइटम,भगवानकी पोशाक, बैग्स आदि के नवीनतम कलेक्शन उपलब्ध है। मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया एवम नागरिकों से संगिनी फैशन फेस्ट में आने की अपील भी की।एस्सार इवेन्ट्स के संचालक ललित कर्णावट ने अपनी स्वयं की लिखी मोटिवेशनल किताब वॉर्म अप महापौर को भेंट की। यह किताब स्थल पर 50त्न डिस्कॉउन्ट के साथ उपलब्ध है।

 

#Mayor

Source : Agency

पाठको की राय