Monday, October 19th, 2026

महापौर एवं पार्षद सम्मान समारोह आज

ग्वालियर

कांग्रेस के महापौर एवं समस्त पार्षदों का सम्मान समारोह मंगलवार 30 अगस्त की शाम 4 बजे सिकंदर कंपू चौराहा स्थित श्री मंगल वाटिका पर आयोजित होगा ।

शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह कुशवाह की ओर से कांग्रेस को 57 साल बाद मिली अपार सफलता के उपलक्ष में यह आयोजन किया जा रहा है । इसमें माननीया महापौर श्रीमती डॉ शोभा सतीश सिकरवार एवं कांग्रेस के समस्त नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायकगण, प्रदेश व जिला पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेश शर्मा करेंगे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय