Wednesday, October 21st, 2026

मध्य प्रदेश में मायावती की चुनावी सभा आज

भोपाल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती की इस लोकसभा चुनाव में पहली सभा शुक्रवार को रीवा में होने जा रही है। सभा दोपहर 12 बजे होगी। पार्टी ने यहां से अभिषेक पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

देश में बसपा के पहले लोकसभा सदस्य भीम सिंह रीवा से ही निर्वाचित हुए थे। इसके बाद दो और लोकसभा चुनावों में यहां से पार्टी जीती है, इसलिए रीवा से उसे अधिक उम्मीद रहती है। लगभग पांच माह पहले हुए विधानसभा चुनाव की रोशनी में देखें तो रीवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में कुल मिलाकर पार्टी को दो लाख दो हजार मत मिले थे जो कुल डाले गए मतों का 16 प्रतिशत है।

रीवा के बाद उनकी सभा 28 अप्रैल को मुरैना में प्रस्तावित है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की सभाएं भी कुछ सीटों पर हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मायावती ने नौ जिलों में 10 सभाएं की थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय