Tuesday, October 20th, 2026

मायावती ने जारी की लिस्ट, बसपा ने तय कर लिए पहले चरण के 53 उम्मीदवार

लखनऊ
पहले चरण में 58 विधानसभा सीटों पर विधानसभा का चुनाव हो रहा है। बसपा 53 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिया है 5 सीटें बची हैं एक-दो दिन में फाइनल हो जाएगी। मायावती ने फिर एक बार साफ किया कि बसपा किसी भी पार्टी से कोई भी गठबंधन नहीं करने जा रही है। अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है हमारा गठबंधन सर्व समाज से है। इसके आधार पर ही इस बार हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आ रही है। मायावती ने अपने जन्मदिन पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि बसपा में आने के बाद स्वामी प्रसाद की किस्मत खुली। वह पहली बार एमएलए बने। वह कभी चुनाव नहीं जीते। जनता दल में रहा। लोक दल में रहा। किसी भी पार्टी में स्वामी प्रसाद चुनाव नहीं जीते। भाजपा ने स्वामी प्रसाद को 5 साल तक ढोया।  

 

 

#Mayawati

Source : Agency

पाठको की राय