मैक्सिमा ने भारत में मैक्स प्रो एपिक और मैक्स प्रो ग्रैंड ने दी दस्तक
नई दिल्ली
Maxima ने Max Pro Epic और Max Pro Grand स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। इन नई स्मार्टवॉच में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। प्रीमियम डिजाइन वाली इन दोनों स्मार्टवॉचेज को कोई भी कैरी कर सकता है। कीमत की बात करें तो Max Pro Epic की कीमत 1399 रुपये है। जबकि Max Pro Grand 1299 रुपये में उपलब्ध है। चलिए जानते हैं इन स्मार्टवॉचेज के फीचर्स।
फीचर्स:
मैक्स प्रो एपिक स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का एचडी 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पिक्सल रेजोल्यूशन 240x286 है। इसमें क्लाउड आधारित वॉच फेस दिए गए हैं। इसके अलावा मैक्स प्रो ग्रैंड की बात करें तो इसमें 240x286 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.83 इंच का एचडी 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। मैक्स प्रो एपिक की तरह मैक्स प्रो ग्रैंड में 7 मेन्यू स्टाइल दिए गए हैं जो यूजर्स को अपनी स्मार्टवॉच को अपने अनुसार सेट करने की अनुमति देते हैं।
मैक्स प्रो एपिक और मैक्स प्रो ग्रैंड के अन्य फीचर्स की बात करें तो ये दोनों ही ब्लूटूथ 5.2 (BT5.2) को सपोर्ट करती हैं। इससे आसानी से वॉच और फोन को कनेक्ट किया जा सकता है। इसके जरिए वॉच के जरिए कॉल को रिसीव और आंसर किया जा सकता है। इनमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जो घर पर एक्सरसाज करते समय या जॉगिंग करते समय आपकी मदद करेंगे। ये स्मार्टवॉचेज आपकी हेल्थ का ख्याल रखने में मदद करेगी।हेल्थ फीचर्स की बात करें तो Maxima की स्मार्टवॉचेज में हार्ट रेट ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा स्लीप मॉनिटर सर्विस के साथ यह आपको आपकी नींद के बारे में सभी डिटेल्स देगा। सिर्फ यही नहीं, ये आपकी पूरी कार्डियोवैस्क्यूलर हेल्थ को भी मॉनिटर करता है।

पाठको की राय