Saturday, October 24th, 2026

आईपीएस विजय अग्रवाल को मातृ शोक

जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा के एसपी तथा आईपीएस विजय अग्रवाल की माताजी तथा छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन के प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं में एक, छत्तीसगढ़ महतारी की कल्पना करनेवाले, किसान नेता स्व. दाऊ आनंद अग्रवाल की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी बाई अग्रवाल का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार महादेवघाट में किया गया। आप डॉ अजय तथा संजय की भी माता थीं। अंतिम संस्कार में स्वजातीय बन्धुओं, गणमान्य नागरिकों के साथ आईएएस तारण प्रकाश सिंन्हा, आईपीएस ऍम एल कोटवानी, प्रखर पांडे, विवेक शुक्ला, राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे आदि उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय