Thursday, October 22nd, 2026

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान 11 मई से

 लखनऊ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के 672 पदों पर भर्ती के लिए प्रमाण पत्र मिलान का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया है। आयोग के कार्यालय में 11 से 26 मई तक इसका मिलान किया जाएगा।

आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि परीक्षा 21 अक्तूबर 2021 को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 11 मार्च 2022 को घोषित किया गया। लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्त पदों के आधार पर श्रेणीवार 2.0 गुना (न्यूनतम कटऑफ अंक प्रापत करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए) 1861 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र मिलान के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थी प्रमाण पत्र मिलान कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर देख सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय