Thursday, October 22nd, 2026

मास्टर्स कप जूनियर अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता: अरेरा ने 10 विकेट से जीत दर्ज की

इरनवीर, केतन और तेजश की घातक गेंदबाजी

भोपाल
रेलवे मैदान में खेली जा रही मास्टर्स कप जूनियर अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज अरेरा और किंग्डम के बीच मैच खेला गया। किंग्डम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। किंग्डम की टीम 19 ओवर में मात्र 73 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। उनकी ओर से अक्क्षांश 21 रन और अथर्व ने 18 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जबकि बाकी के बल्लेबाज कोई खास काम नहीं कर सके। इरनवीर ने और केतन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि तेजंश को 2 विकेट, रुद्राक्क्ष और अभिनव को 1-1 सफलता मिली।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरेरा ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। उनकी ओर से युवराज ने 23 रन और अनवी ने 17 रनों की नाबाद पारियां खेलीं। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड वरिष्ठ क्रिकेटर शान्ति कुमार जैन द्वारा दिया गया। इस मौके पर रेलवे यूथ के सीनियर कोच नंतजीत सिंह उपस्थित रहे।

 

#Masters Cup

Source : Agency

पाठको की राय