Sunday, October 25th, 2026

पटना के सोलर हाउस गोदाम में भीषण आग, 8 फायर ब्रिगेड गाड़ियां जुटीं

पटना

बिहार के पटना शहर में आज सुबह एक सोलर प्लेट गोदाम में आग लग गई। पटना बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास एक ऊर्जा पैनल में आग लगी है। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वही आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा समान जलकर राख हो गया है। आग लगने से भारी नुक्सान हुआ है। गनीमत रही है कि किसी को जानी नुक्सान नहीं हुआ।

पटना सिटी DSP फायर ब्रिगेड गया नंद सिंह ने कहा, "आज सुबह सोलर प्लेट के गोदाम में आग लग गई... किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 8 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय