Wednesday, October 21st, 2026

खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण आग, 11 कर्मचारी झुलसे, बिल्डिंग हुई खाक

  जबलपुर

जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में गुरुवार को भीषण आग लग गई. यह आग F6 सेक्शन में लगी है. आग इतनी भयानक है कि पूरी बिल्डिंग जल गई है. इस हादसे में फैक्टरी के 11 कर्मचारियों के झुलसने की खबर है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक एल्युमिनियम पाउडर भरते वक्त आग लग गई.आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग खाक हो गई, वहीं आग को बुझाने का काम जारी है.यह हादसा अल्यूमिनियम पाउडर भरते वक्त हुआ.

 

#ऑर्डिनेंस फैक्ट्री

Source : Agency

पाठको की राय