Monday, October 19th, 2026

Chandni Chowk बाजार में लगी भीषण आग, 60 से अधिक दुकानें जाली

 नई दिल्ली
दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में गुरुवार (06 जनवरी) तड़के भीषण आग लग गई है। इस भीषण आग में चांदनी चौक बाजार की 60 दुकानें और स्टॉल जलकर खाक हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लाल किले के सामने स्थित लाजपत राय बाजार में आग सुबह करीब 4.45 बजे लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थीं।

Chandni Chowk घटनास्थल की सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक थी। आग की लपटें लंबी-चौड़ी दुकानों को जलाकर देखते ही देखते खाक कर गई। दमकलकर्मी और स्थानीय निवासी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगातार लगे हुए हैं।

 दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) का कहना है कि लाजपत राय मार्केट में आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां भेजी गई हैं।

 

#Chandni Chowk

Source : Agency

पाठको की राय