Thursday, October 22nd, 2026

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 कोरोना मरीजों की जलकर मौत

मुंबई
महाराष्ट्र में अहमदनगर जिला अस्पताल से एक बुरी खबर आई है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में आज तड़के आग लग गई, जिसमें दस मरीजों की जलकर मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अहमदनगर के जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी, जिसकी वजह से दस कोरोना मरीजों की जान चली गई।  फिलहाल, अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण शुरू हुआ होगा। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एक घायल का इलाज अभी जारी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। 

 

#Massive fire

Source : Agency

पाठको की राय