Tuesday, October 20th, 2026

12 जनवरी युवा दिवस के उपलक्ष में सामूहिक सूर्य नमस्कार का होगा आयोजन

शहडोल
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने पत्र जारी कर समस्त प्राचार्य शासकीय, अशासकीय, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, बीसीएसई एवं जवाहर नवोदय विद्यालय जिला शहडोल को निर्देशित किया है कि स्वामी विवेकानंद जी के जयंती दिवस 12 जनवरी 2022 को प्रति वर्ष की भांति युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कोविड-19 महामारी संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन विद्यालय परिसर में संपन्न किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में वर्तमान निर्देशों के अनुसार उस दिन अध्ययन हेतु उपस्थित विद्यार्थी ही शामिल होंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार एवं राज्य स्तर के समय-समय पर जारी एसओपी एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्रातः 9:00 से 9:45 बजे के मध्य आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन रेडियो के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व वर्षो की भांति पूरे प्रदेश में रेडियो के माध्यम से एक संकेत पर संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम का विवरण कक्षा छठवीं की सहायक वाचन में भी दिया गया है सूर्य नमस्कार के दौरान विद्यार्थियों द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में किसी भी संस्था अथवा छात्र-छात्राओं का भाग लेना पूर्णता स्वैच्छिक होगा। विद्यालय परिसर के कार्यक्रम में भाग नहीं लेने वाले विद्यार्थी, जन सामान्य तथा गणमान्य नागरिक अपने-अपने घरों में ऑनलाइन रेडियो प्रसारण के माध्यम से सूर्य नमस्कार कर सकेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय