Thursday, October 22nd, 2026

नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं के गले से गायब की चैन

रायपुर.

पुलिस आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। कोरबा जिले में 30 चेक पॉइंट बनाकर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ की जा रही है। नगदी रकम की जब्ती करने के साथ ही जेवरातों को भी जब्त किया जा रहा है, लेकिन शहर के भीतर क्या हो रहा है पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इसी के चलते शहर में आधे घंटे के भीतर चैन स्नेचिंग की दो घटनाएं हो गईं और पुलिस हाथ मलते रह गई। पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास घटित हुई, जहां मंदिर से आरती कर घर लौट रही जमुना नायक महिला के गले से बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन गायब कर दी।

ठीक इसी तरह की वारदात फेस टू में सामने आई, जहां एमआईजी में रहने वाली महिला सरिता देवी घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान  नकाबपोस बाइक सवार उसके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन उड़ा ले गए। जमुना नायक ने बताया कि वह जिला मेडिकल कॉलेज कॉलोनी में रहती हैं। पड़ोस में रहने वाली हेमलता के साथ कॉलोनी के पास दुर्गा मां के मंदिर में दर्शन करने गई हुई थी। वापस लौटते समय नकाबपोश बाइक सवार दो युवक आये और उसमें से एक युवक ने गले से चैन को छीना और लेकर भाग गए। दोनो महिलाओं चीख पुकार मचाने लगी और लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी, लेकिन बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से भाग निकले।

वहीं, फेस टू निवासी सरिता देवी ने बताया कि खाना खाकर घर के बाहर अकेले टहल रही थी। अचानक पीछे से आये बदमाशों ने गले गले से चैन छीनकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाला जा रहा है।

 

#Masked men

Source : Agency

पाठको की राय