Monday, October 19th, 2026

मसाला पॉपकॉर्न

सामग्री

4 मक्का के दाना
2 चम्मच धनिये के बीज
2 चम्मच पिसी हुई कश्मीरी लाल मिर्च
1 चुटकी हींग
नमक आवश्यकता अनुसार
2 बड़े चम्मच रिफाइंड ऑयल
2 चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच हल्दी
1/4 छोटा चम्मच चीनी

विधि
- थिएटर स्टाइल मसाला पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले मक्के के दानों को एक कटोरे में रखें और उन्हें 2-3 मिनट के लिए या सभी कॉर्न पॉप होने तक माइक्रोवेव करें। (याद रखें कि माइक्रोवेव में पॉपकॉर्न का कटोरा रखने से पहले इसे अच्छी तरह ढक दें।) आप चाहें तो इसे माइक्रो सेफ जिप लॉक बैग में भी बना सकते हैं।
- एक बार मक्का पॉप हो जाने के बाद, इन्हें एक बड़े कटोरे में निकाल लें और कुछ देर के लिए ढककर रख दीजिए।
- अब एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें धनियां और सौंफ डाल दें। कुछ देर भूनें, और बीज को फूटने दें। अब, माइक्रोवेव किए हुए पॉपकॉर्न डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चीनी, हींग और अपने स्वाद के अनुसार नमक डालें। पॉपकॉर्न को मसालों के साथ अच्छी तरह से भूनें और पूरे मसाले को पॉपकॉर्न के ऊपर कोट कर लें।
- तैयार मसाला पॉपकार्न को अपनी पसंद के पेय के साथ गरमागरम परोसें और अपनी मूवी को इंजॉय करें। इस रेसिपी को आप डिफरेंट फ्लेवर जैसे- चीज-गार्लिक, कैरेमल और ग्रीन चिली फ्लेवर में भी बना सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय