Sunday, October 25th, 2026

गलवान घांटी में शहीद गणेश कुंजाम की बहन गंगा कुंजाम को मिला अनुकंपा नियुक्ति

कांकेर। लद्दाख के गलवान घांटी में गत वर्ष चीन के सैनिकों के साथ हुए हिंसक घटना में कांकेर जिले के ग्राम गिधाली निवासी शहीद गणेशराम कुंजाम की बहन कुमारी गंगा कुंजाम को छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला विकासखण्ड चारामा में सहायक ग्रेड-03 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया गया है।

 कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने आज उन्हें इससे संबंधित नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हे परिवार का भरण-पोषण करने तथा सभी सदस्यों का पूरा सहयोग करने के लिए कहा। अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करते समय जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डे, सहायक संचालक लक्ष्मण कावड़े, शहीद गणेश कुंजाम के चाचा तिहारूराम कुंजाम भी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय