विवाहिता ने शादी के कुछ समय बाद ही लगाए गंभीर आरोप, पति सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज
फगवाड़ा
पुलिस ने एक विवाहित महिला को शादी के बाद दहेज के लिए कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में उसके पति सहित ससुराल परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चांदनी पुत्री राम कृष्ण निवासी बंगा रोड फगवाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसके पति रोहित शर्मा पुत्र हरीश शर्मा, सास मीनाक्षी शर्मा पत्नी हरीश शर्मा और राहुल शर्मा पुत्र हरीश शर्मा निवासी फगवाड़ा गली नंबर 5, मोहल्ला सुखचैन नगर, फगवाड़ा के लोग उसे परेशान करते हैं।
चांदनी की शिकायत पर पुलिस ने उसके आरोपी पति रोहित शर्मा, सास मीनाक्षी शर्मा और देवर राहुल शर्मा के खिलाफ दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Married woman made serious allegations shortly after marriage

पाठको की राय