Tuesday, October 20th, 2026

धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी, 9 साल बाद खुला राज; मुस्लिम पति गिरफ्तार

 उत्तराखंड
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में लव जिहाद का मामला तो नही है? अपना धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर लेने के नौ साल बाद असली धर्म की हकीकत सामने आने पर पति ने पत्नी को धर्म परिवर्तन न करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर हरकत में आई कनखल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जसके कब्जे से राहुल एवं अजहर नाम के आधार कार्ड बरामद हुए।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के शिवपुरम राजागार्डन निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने अपना धर्म छिपाकर उससे शादी की थी। नौ साल पहले उनकी मुलाकात एक औद्योगिक इकाई में कार्य करने के दौरान हुई थी। तब उसके पति ने अपना नाम राहुल बताया था।  बताया था कि उसका कोई परिजन नहीं है। कुछ माह पूर्व महिला को पति का एक दूसरा आधार मिला।

 

#लव जिहाद

Source : Agency

पाठको की राय