Wednesday, October 21st, 2026

कमजोर ग्लोबल संकेतों से टूटा बाजार, सेंसेक्स 300 अंक फिसला

नई दिल्ली
 शेयर बाजार में बुधवार (16 अगस्त) को कमजोर शुरुआत हुई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे। BSE सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 65,100 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 19,350 के नीचे फिसल गया है।
 

बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली से दबाव

बाजार की कमजोरी में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। HDFC Bank का शेयर टॉप लूजर है जबकि बड़ी डील की खबर से इंफोसिस करीब 2 फीसदी चढ़ गया है। इससे पहले BSE सेंसेक्स सोमवार को 79 अंक ऊपर 65,401 पर बंद हुआ था। बाजार मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंद था।

 

Source : Agency

पाठको की राय