Friday, October 23rd, 2026

जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौले गए मरकाम

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को उनके जन्मदिन पर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकतार्ओं ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौला। व्यंजनों को प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को वितरित किया गया। मरकाम के जन्मदिन का केक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के कार्यालय में काटा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने रायपुर दक्षिण के सभी कार्यकतार्ओं से सौजन्य भेंट की और उन्हें पार्टी को मजबूत करने अपना संदेश दिया।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित दास, सचिन शर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण की सदस्य ममता राय, गंगा यादव, जागेश्वर राजपूत, अंकित बागबाहरा, पूर्व पार्षद मनोज कंदोई, राजेश केडिया, अशोक शिवहरे, कोमल अग्रवाल, मोहम्मद सिद्दीक, संतोष बाघमार, पोशी शर्मा, शैलेश श्रीवास्तव, सुनील शेरके, नागेंद्र वोरा, सुरेश अग्रवाल, मनोज पाल, सुरेश बाफ?ा, कल्पना सागर, दाऊलाल गोस्वामी, सुषमा ध्रुव, कविता वर्मा, निक्की खान, मल्लिका प्रजापति, प्रशांत यादव, अनिल सेन, राजेश विश्वकर्मा, मुकुंद त्रिपाठी, मुकुंद पंचाल, सोनू साहू, महावीर देवांगन, जावेद दद्दा, अनीश मनिहार, महबूब अली, पुष्पेंद्र परिहार, नितिन झा, जीशान, देवेंद्र पवार, सोमेश बघेल, प्रेमलाल मिश्रा, गुड्डू साहू, मनोज गोयल, डोमिन साहू, लोकू चंद्राकर, विनीत अग्रवाल, राजेश त्रिवेदी, गुलाब सिंह, शैलेश यदु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

#birthday

Source : Agency

पाठको की राय