Saturday, October 24th, 2026

नक्सलियों ने दल्ली-रावघाट-जगदलपुर रेललाइन का किया विरोध

जगदलपुर

नक्सलियों के उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता मंगली ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि दल्ली-रावघाट-जगदलपुर रेललाइन बस्तर के विकास के लिए नहीं, विनाश के लिए है। रेल संघर्ष समिति का रेल मांग का आंदोलन पूंजीपतियों द्वारा प्रायोजित बताते हुए रेललाइन मांग आंदोलन को बंद करने का आह्वान किया गया है।

जारी प्रेस नोट में नक्सलियों ने दल्ली-रावघाट-जगदलपुर रेललाइन का विरोध करने एवं पर्यावरण को बचाने तथा सही विकास के लिए संघर्ष करने की बात कही गई है। रेल संघर्ष समिति के आंदोलन के विरोध में नक्सलियों का विरोध भरा प्रेस नोट से यह माना जा रहा है कि बस्तर को रेल सेवा से जोडने में नक्सली भी एक रूकावट बनकर सामने आयेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय