Wednesday, October 21st, 2026

नक्सलियों ने हुर्रापिंजोडी सरपंच के भाई की हत्या कर दी

कांकेर

आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित ग्राम हुर्रापिंजोडी में नक्सलियों ने मंगलवार की रात सरपंच दिलिप हुर्रा के भाई मनकेर हुर्रा का अपहरण कर जंगल ले जाने के बाद धरदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। नक्सली हत्या की पुष्टि आमाबेड़ा थाना के टीआई हरिशंकर ध्रुव ने किया है।

ग्राम हुर्रापिंजोडी में सरपंच के भाई मनकेर हुर्रा के घर देर रात 5 से 6 की संख्या में नक्सली पंहुचकर मनकेर हुर्रा का अपहरण कर उसे अपने साथ ले जाने के बाद धारदार हथियार से सरपंच के भाई का गला रेतकर वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। सुबह इलाके के ग्रामीणों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। आमाबेड़ा थाना से जवानों की एक टीम मौके के लिए रवाना हुई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय