Thursday, October 22nd, 2026

माओवादियों ने धारदार हथियार से की सरपंच के पति की हत्या

दंतेवाड़ा

माओवादियों की मलांगेर एरिया कमेटी के हथियारबंद नक्सलियों ने शुक्रवार की दूर रात रेवाली गांव के सरपंच पति भीमा बारसे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। अरनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसान शुक्रवार की देर रात मलांगेर एरिया कमेटी के करीब 5 से 6 हथियारबंद माओवादी रेवाली गांव में अचानक पहुंच गए और सरपंच पति भीमा बारसे को घर से उठाया। फिर उसे जंगल की तरफ लेकर गए जिसके बाद भीमा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। हालांकि माओवादियों ने भीमा बारसे की हत्या क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल अरनपुर पुलिस ने शव का पंचनाम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय