राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित अनेक महिला जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री बघेल को राखी बांधी
रायपुर
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारिता वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुनीता लोधी, जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष उषा पटेल, सीमा वर्मा एवं लीना भारती ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मुख्यमंत्री बघेल के लिए मंगलकामनाएं कीं। मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने धान की बालियों से बनी राखी मुख्यमंत्री को बांधी। राजनांदगांव बिहान समूह की बहनों द्वारा निर्मित यह राखी उन्होंने ऑनलाईन मंगवायी है।
#Many women's public representatives#

पाठको की राय