Saturday, October 24th, 2026

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं, अब 500 अंकों की परीक्षा में छात्र को दे दिए 955 अंक

छपरा
बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं। अब राज्य के एक चर्चित विश्वविद्यालय में ऐसा कारनामा हुआ है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल यहां एक छात्र को कुल 500 अंकों की परीक्षा में 955 अंक आए हैं। छात्र के रिजल्ट की कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसके बाद से लोग इस रिपोर्ट कार्ड को देख कर हैरान हैं।

पूरा मामला छपरा स्थित जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय का है। दरअसल बिहार शिक्षक संघ ने अपने एक्स हैंडल से इस रिपोर्ट कार्ड को शेयर किया है। संघ की तरफ से इसे शेयर करते हुए लिखा गया है, ' छपरा यूनिवर्सिटी का हाल - टोटल 500 में 955 मार्क्स दिये।'

दरअसल जेपी यूनिवर्सिटी ने बीकॉम पार्ट-2 की परीक्षा के परिणाम में मार्क्स सीट जारी किए हैं। इसी परीक्षा को देने वाले एक छात्र की मार्क्स सीट को बिहार शिक्षक संघ की तरफ से एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इसमें छात्रों को मिले अंक कुल पूर्णांक से अधिक थे। एक्स पर इस मार्क्स सीट को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसपर चुटकी है।

एक यूजर ने लिखा, 'बिहार में बहार है।' राकेश शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, 'बिना मदिरा का ही इतना नशा है।' सुभाष विद्यार्थी नाम के एक यूजर ने लिखा, 'ये तो गजब हो गया। यूनिवर्सिटी वालों ने चमत्कार कर दिया।'

 

#Many things keep coming

Source : Agency

पाठको की राय