Friday, October 23rd, 2026

61 लाख के घाटे के बजट में शुरू की जाएगी कई नई योजनाएं

रायपुर
कोरोना महामारी के कारण इस साल भी नगर निगम की सामान्य सभा भले ही नहीं हुआ होगा लेकिन बजट को पास कराने के लिए 40 पार्षदों के हस्ताक्षर रहित साढ़े 14 सौ करोड़ से अधिक के बजट को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के पास नगर निगम ने आज भेज दिया। इसमें 61 लाख के घाटे के बजट में कई नई योजनाओं को शुरू करने का प्रस्ताव भी शामिल हैं।

महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 1477 करोड़ के बजट में 67 लाख के घाटे का अनुमान है। बजट में कई नई योजनाओं को शामिल किया गया है जिसमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अर्जेंट होने पर 300 रूपए शुल्क जमा करने पर तुरंत उसी दिन घर पहुंच प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर ने कहा कि कोरोना काल में भी रायपुर ऐसा शहर रहा जहां विकास के पहिए थमे नहीं बल्कि पूरी सुरक्षा और सजगता के साथ नगर निगम की टीम लगातार आम जनता के बीच जाकर उनकी निरंतर सेवा करता रहा।

 

#बजट#योजनाएं

Source : Agency

पाठको की राय