Wednesday, October 21st, 2026

कल शाम से यूपी के 18 जिलों में बंद रहेंगी कई शराब की दुकानें 

 लखनऊ 
पहले चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 18 जिलों में चुनाव प्रचार का दौर मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। 15 अप्रैल को  सुबह से इन जिलों में मतदान शुरू होगा। बुधवार शाम छह बजे से मतदान वाले स्थलों से आठ किमी. के दायरे में शराब की दुकानें भी बंद कर दी जाएंगी। दुकानें गुरुवार शाम छह बजे खुलेंगी। 

ये हैं वो18 जिले:  

सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।

चुनाव की तैयारी पूरी: 

मतदान के लिए सोमवार को व्यापक तैयारियां की गईं। प्रयागराज में परेड मैदान में 433 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन दिए गए। वाहन के लिए पेट्रोल की पर्ची लेने को काउंटरों पर जबर्दस्त भीड़ रही। पहले चरण का पंचायत चुनाव गुरुवार को होना है। जिले में नामांकन के बाद से प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार मंगलवार शाम बंद हो जाएगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होंगी। इसे लेकर तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। एडीएम एफआर एमपी सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं। 

 

#शराब की दुकानें 

Source : Agency

पाठको की राय