Tuesday, October 20th, 2026

बिहार-राजद के कई नेता एनडीए के संपर्क में हैं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा दावा

पटना।

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री औ एनडीए गठबंधन के सहयोगी जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के दर्जन भर नेता एनडीए के संपर्क में हैं। जल्दी एनडीए के साथ आ सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। कहीं किसी पार्टी के बीच मनमुटाव नहीं है। आपलोग अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं तेजस्वी यादव के सवाल पर केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए कुछ भी बयानबाजी करते रहते हैं। वह कोई भविष्यवक्ता नहीं है। उनका कोई जनाधार नहीं है। सीएम नीतीश कुमार बहुत अच्छे से बिहार चला रहे हैं। 

 

#Bihar-#Jitan Ram Manjhi

Source : Agency

पाठको की राय