Sunday, October 25th, 2026

कई आरक्षक हुए इधर-उधर

राजनांदगांव

प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिहाज से एसएसपी अभिषेक मीणा ने पुलिस विभाग में कई आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया। डोंगरगढ़ के मौजूदा थाना प्रभारी एमन साहू को राजनांदगांव कोतवाली का नया प्रभार सौंपा गया है। वहीं उनकी जगह डोंगरगढ़ में रामअवतार ध्रुव को थाना का जिम्मा मिला है। एमन साहू को कुछ माह पूर्व ही डोंगरगढ़ में बतौर थाना प्रभारी भेजा गया था।

इसके अलावा निरीक्षक रामेन्द्र सिंह को बागघनदी से रक्षित केंद्र, निरीक्षक संतोष ठाकुर को रक्षित केंद्र से बोरतलाव, निरीक्षक मनीष धुर्वे को रक्षित केंद्र से बागनदी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह निरीक्षक बसंत बघेल को जिला विशेष शाखा से चिखली चौकी प्रभारी, निरीक्षक उमेश बघेल को चिचोला चौकी व निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर को चिखली से जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है। एसआई पवन पटेल को रक्षित केंद्र से कोतवाली, एसआई नारायण ठाकुर को रक्षित केंद्र से बसंतपुर, एसआई हेमवंत चंद्राकर को बसंतपुर से प्रभारी सुरगी चौकी बनाया गया। वहीं एएसआई इसराफिल खान को यातायात शाखा, एएसआई संतोष सिंह को सायबर सेल, एएसआई सुमन कर्ष को डोंगरगांव से डीआरजी, एएसआई अश्वनी यदु को बोरतलाव से डीआरजी में पदस्थ किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय