Sunday, October 25th, 2026

भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में : मरकाम

रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने तगड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। भाजपा को अपनी चिंता करनी चाहिये 15 साल सत्ता में रहने वाली पार्टी 14 सीट पर आ गयी, प्रदेश भाजपा से केंद्रीय संगठन बेहद नाराज है, स्वंय डी.पुरेंदश्वरी व शिवप्रकाश ने मै भी हूं रमन के नाम से चलाए अभियान पर पार्टी नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा था कि व्यक्तिगत राजनीति नहीं चलेगी। हर मामले में बंटे भाजपाई किस मुंह से यह बयान दे रहे हैं और मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लगातार बढते वर्चस्व व सरकार के उम्दा कामकाज से भाजपाई घबराने लगे हैं कि अगले चुनाव आते तक कहीं वे 2 पर न आ जाएं।

 

Source : Agency

पाठको की राय