Saturday, October 31st, 2026

सौंफ वाला दूध पीने के कई सारे फायदे


हल्दी वाला दूध पीने के फायदे कौन नहीं जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ वाला दूध भी पी सकते हैं? दूध और सौंफ दिमाग को तेज बनाते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि सौंफ वाला दूध पीने से कई सारे फायदे  मिलते हैं।

वैसे तो दूध अकेला ही कई सारे फायदे देता है। लेकिन इसमें सौंफ मिलाने से इसकी शक्ति बढ़ जाती है। दूध और सौंफ का मेल शरीर के विषाक्त पदार्थ निकालने में भी मदद करता है। जिसके कारण कई समस्याएं होने लगती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह से सौंफ वाला दूध बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

5 मिनट में बनता है सौंफ वाला दूध
    एक छोटी चम्मच सौंफ लीजिए।
    फिर इसे 1 गिलास दूध में डालकर आंच पर रख दें।
    इसमें स्वादानुसार शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं।
    अब मिक्सचर को 5-7 मिनट उबलने दीजिए और गुनगुना करके पीएं।

सुपरफास्ट बनता है दिमाग
सौंफ के अंदर विटामिन-सी और quercetin एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग की इंफ्लामेशन को कम करते हैं। इससे दिमाग लंबे समय तक जवान और हेल्दी रहता है और याददाश्त बहुत तेज रहती है।

चिपके विषाक्त पदार्थ होते हैं बाहर
सौंफ के अंदर डिटॉक्सिफिकेशन गुण होते हैं, जो खून से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करते हैं। सौंफ वाला दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में भी मदद करता है। विषाक्त पदार्थ बाहर होने से पाचन तंत्र स्वस्थ हो जाता है और वेट लॉस कर सकते हैं।

नींद गहरी आती है
रात में सौंफ वाला दूध पीने से गहरी नींद आती है। दिमाग और शरीर को रिलैक्स करने के लिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है। यह आपके तनाव और चिंता से भी राहत दिलाती है।

ताकत में बढ़त और दर्द में कमी
सौंफ वाला दूध रोजाना पीने से दो और फायदे मिलते हैं। दूध और सौंफ मांसपेशियों को मजबूत बनाकर ताकत बढ़ाते हैं और इससे बुजुर्ग लोगों का घुटनों में दर्द भी कम होने लगता है।

 

#drinking#fennel#milk

Source : Agency

पाठको की राय