Thursday, October 22nd, 2026

मनवा कुर्मी समाज का चुनाव 31 को

रायपुर। अप्रैल माह में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव संपन्न होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन लगने से चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। राज्य में स्थितियां सामान्य हो चुकी है तो फिर से मतदान की तिथि घोषित कर दी गई है। अब 31 अक्टूबर को मतदान होगा जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कुर्मी समाज के केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी अनिल नायक ने बताया कि राजधानी रायपुर में मतदान के लिए 57 बूथ बनाए जा रहे हैं क्योंकि रायपुर में ही समाज के 10 हजार लोग मतदाता है वहीं प्रदेशभर एक लाख 32 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए ग्राम, वार्ड प्रमुख, क्षेत्र प्रधान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। बूथ अनुसार मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई जाएगी और किसी भी तरह का हंगामा न हो इसलिए पीठासीन अधिकारियों के साथ समाजजनों की टीम को भी नियुक्त किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय