Thursday, October 22nd, 2026

आज रात को आ जाएगी खाद की रैक, किसानों को नहीं होना पड़ेगा खाद के लिए परेशान : कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह

कलेक्टर ने कहा किसानो को किया जा रहा गुमराह

  छतरपुर

कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बाद बोले कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, कहा 2700 मीट्रिक टन की आज रात जो रैक आ रही है उसमें 1500 मीट्रिक टन छतरपुर जिले के लिए है (शासकीय एवं अन्य विक्रेताओं के लिए) जो कल सुबह से ही किसानों को उपलब्ध रहेगा। जबकि 1200 मीट्रिक टन टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के लिए है। इसके अलावा भी छतरपुर जिले में अगले दो दिनों में लगातार रैक आ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा किसान भाइयों को गुमराह किया जा रहा है कि छतरपुर आ रहा डीएपी खाद दूसरे जिले में भेजा जा रहा है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है यह बात बिल्कुल असत्य है.

 

Source : Agency

पाठको की राय