Monday, October 19th, 2026

मनु भाकर और राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में किया प्रवेश

व्रोक्लॉ (पोलैंड)
भारत की राही सरनोबत और मनु भाकर ने प्रेसिडेंट्स कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। दोनों ने क्वालिफिकेशन में 583 का समान स्कोर बनाया, पर राही अधिक ‘इनर 10 (10 अंक वाले निशान के बीच के करीब)’ के कारण चौथे और मनु पांचवें स्थान पर रहीं।

फाइनल बुधवार को होगा। मनु ने 25 मीटर रैपिड फायर मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाकर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

 

#Manu Bhaker

Source : Agency

पाठको की राय