Saturday, October 24th, 2026

मनोज गुप्ता बने जिला समन्वय समिति अध्यक्ष जीपीएम

गौरेला पेण्ड्रारोड
आगामी विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में जिला एवं विधानसभा स्तर पर नेताओं एवं कार्यकर्ता के बीच समन्वय स्थापित करने एवं कांग्रेस संगठन को मजबूत कर कांग्रेसी प्रत्याशी को विजय दिलाने के कांग्रेस पार्टी ने जिला समन्वय समिति गठित की है।

जिसमें अध्यक्ष मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, राकेश जलान समन्वयक जिला समिति, सदस्य गेंदालाल सोनवानी जिलाध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ, सदस्य धन सिंह कंवर जिला अध्यक्ष एस टी प्रकोष्ठ, सदस्य रमेश साहू जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ, सदस्य गजमति भानू जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, सदस्य अमन शर्मा जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस, सदस्य असद खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,भरत सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष सेवादल, सदस्य अनुज ताम्रकार जिलाध्यक्ष एन एस यू आइ, सदस्य प्रशांत श्रीवास ब्लाक अध्यक्ष पेंड्रा, सदस्य अमोल पाठक ब्लाक अध्यक्ष गौरेला,बेचु अहिरेश ब्लाक अध्यक्ष मरवाही की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति पर घनश्याम सिं ठाकुर सहित अन्य  कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया।

 

#Manoj Gupta

Source : Agency

पाठको की राय