Tuesday, October 20th, 2026

मनोज वाजपेयी ने केआरके पर इंदौर कोर्ट में लगाया मानहानी का केस

इंदौर
फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इंदौर जिला कोर्ट में कमाल राशि खान उर्फ केआरके के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज कराया है। मंगलवार को परिवाद में बयान दर्ज कराने के लिए बाजपेयी इंदौर आए। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी भूपेंद्र आर्य की कोर्ट में उन्होंने करीब एक घंटे तक बयान भी दर्ज कराए।

एडवोकेट परेश जोशी के माध्यम से दायर परिवाद में आरोप लगाए हैं, 26 जुलाई को केआरके के अपने ट्विटर अकाउंट से मनोज बाजपेयी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए हैं।

ट्वीट के बाद मनोज के इंदौर स्थिति मित्रों और फेंस ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। कई मित्रों ने नाराजगी भी जाहिर की है। इसे लेकर मनोज ने इंदौर में परिवाद दर्ज कराया है। इस मामले में अगली सुनवाई 4 सिंतबर को होगी। मालूम हो केआरके इससे पहले कई अन्य फिल्मी हस्तियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें और ट्वीट कर चुके हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय