Wednesday, October 21st, 2026

हरियाणा में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके मनोहर लाल खट्टर ने अब विधायक पद भी छोड़ दिया

चंडीगढ़
हरियाणा में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके मनोहर लाल खट्टर ने अब विधायक पद भी छोड़ दिया है। वे हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे और उन्होंने बुधवार को इस पद से भी इस्तीफा दे दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अचानक घटे घटनाक्रम में मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी को राज्य का नया सीएम बनाया गया है।

नायब सिंह सैनी अभी हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से सांसद हैं। उन्हें अगले छह महीने के भीतर किसी भी उपचुनाव के जरिए विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि करनाल विधानसभा की जो सीट खाली हुई है, उससे वह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। उधर, अटकलें हैं कि मनोहर लाल खट्टर आगामी लोकसभा चुनाव में करनाल सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।

 

 

#मनोहर लाल खट्टर

Source : Agency

पाठको की राय