मंजुल त्रिपाठी बने प्रदेश के नए NSUI अध्यक्ष
भोपाल
मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले एनएसयूआई कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। मप्र में एनएसयूआई अध्यक्ष को बदल दिया गया है।युवा नेता मंजुल त्रिपाठी को नए एनएसयूआई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है एवं छत्तीसगढ़ में नीरज पांडे को एनएसयूआई का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।खास बात ये है कि मंजूल त्रिपाठी विन्ध्य से आते है, जिसका फायदा कांग्रेस को जरुर मिलेगा।
इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा शनिवार को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। इसमें नीरज पांडेय को छत्तीसगढ़ और मंजुल त्रिपाठी को मध्य प्रदेश के जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के निवृत्तमान अध्यक्ष आकाश शर्मा और मध्यप्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के अबतक के किए गए कार्यों की सराहना की गई है और आगे भी यूही पार्टी के लिए कार्य करने के लिए बधाई दी है।
बता दे कि बीते दिनों कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने अपना एनएसयूआई अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की थी, इसके बाद से ही नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। कई नामों का पैनल दिल्ली हाईकमान के पास पहुंचा था, जिसमें मंजूल के नाम पर मोहर लगी है।

पाठको की राय