Sunday, October 25th, 2026

योगी सरकार के फैसले का मांझी ने किया समर्थन, हर दुकान पर अगर दुकानदार अपना नाम लिखकर रखेंगे तो इसमें हर्ज क्या है

पटना
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कावड़ यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है। वहीं, योगी सरकार के फैसले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर दुकान पर अगर दुकानदार अपना नाम लिखकर रखेंगे तो इसमें हर्ज क्या है, इसे धार्मिक दृष्टिकोण से क्यों देख रहे हैं। कई बार हम किसी दुकान पर जाते हैं और उसे खोजते हैं तो दुकान के नाम से हमें उसे खोजने में आसानी होती है।

'बिहार में कानून व्यवस्था है'
वहीं, जीतन राम मांझी ने विपक्ष के प्रतिरोध मार्च पर कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था है और अगर आपराधिक घटनाएं घटती है तो वर्तमान सरकार एवं कानून व्यवस्था के द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया हैं। सीएम योगी ने फैसला लिया है कि पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगानी होगी। जिस पर दुकान मालिक का नाम और पहचान लिखनी होगी। सीएमओ के मुताबिक, कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है और हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

 

#Jitan Ram Manjhi

Source : Agency

पाठको की राय