Wednesday, October 21st, 2026

मेनिट: विद्यार्थियों को 28 तक खाली करना होगा हॉस्टल

भोपाल
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) के विद्यार्थियों को हॉस्टल 28 फरवरी तक खाली करना होगा। मैनिट प्रबंधन ने विद्यार्थियों को होस्टल खाली करने की वजह रंग-रोगन और मेंटेनेंस करना बताया है। हॉस्टल में प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों विद्यार्थी रहते हैं।

लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अपने घरों से आॅनलाइन क्लास ले रहे हैं। ऐसे में उन्हें हास्टल आकर सामना निकालना होगा। विद्यार्थियों का कहना है कि वे कैसे आएं और सामान लेकर कहां जाएंगे।

 वहीं अधिकारियों कहना है कि हॉस्टल खाली नहीं किया, तो उनके सामना खाराब होने के जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। चेयरमैन काउंसिल आॅफ वार्डन डॉ केआर अहरवाल का कहना है कि छात्रों को हॉस्टल खाली करने की सूचना दी गई है। कुछ ने खाली कर भी दिए हैं। अगर वे नहीं आ पा रहे हैं, तो स्थानीय पालकों को अथॉरिटी दे सकते हंै। इससे हॉस्टल में मेंटेनेंस का कार्य आसानी से पूर्ण हो सकेगा।

 

#MANIT

Source : Agency

पाठको की राय