Sunday, October 25th, 2026

मणिपुर हिंसा : आप ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग


रायपुर

मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर मंगलवार को राजधानी रायपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही कार्यकतार्ओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया। अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग करते हुए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

हुपेंडी ने कहा कि मणिपुर पिछले तीन महीनों से हिंसा और वहशीपन की आग में दहक रहा है, वहां सरेआम लोगों को मारा-काटा जा रहा है, लोगों के मकान जलाए जा रहे हैं, महिलाओं के साथ बर्बरता की जा रही है, लेकिन वहां की भाजपा सरकार कुछ करने के बजाय हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। माहौल को शांत करने के बजाय हिंसा भड़काने का काम भाजपा कर रही है, दो समुदायों के बीच नफरत फैलाई जा रही है। केंद्र सरकार इस मामले पर ध्यान देने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय