Monday, October 19th, 2026

आज से इंदौर में मैंगो जत्रा महकेगी आम की खुशबू

 इंदौर
दो साल बाद मराठी सोशल ग्रुप की तीन दिनी मैंगो जत्रा 13 से 15 मई तक ग्रामीण हाट बाजार ढक्कनवाला कुंआ पर आयोजित की गई जाएगी। इसमें विभिन्न किस्मों के 350 से 1200 रुपये दर्जन आम मिलेंगे। हापुस आम की खुशबू से आयोजन स्थल महकेगा। साथ ही मराठी व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। संस्था के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि 24 से अधिक आम उत्पादक अलग-अलग किस्म के आम लेकर आ रहे है। पिछले दो साल से कोरोना के कारण जत्रा का आयोजन नहीं हुआ है ।जत्रा सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुला रहेगा। इसमें छोटे किसानों को भी आमंत्रित किया गया है। जत्रा में इंदौर के साथ आसपास के शहरों के लोगों भी आम की खरीदी करने आते हैं।

 

#Mango

Source : Agency

पाठको की राय