Saturday, October 24th, 2026

20 को होगी आमों की नीलामी

नारायणपुर। उद्यानिकी विभाग द्वारा सर्व साधारण फल विक्रेताओं एवं इच्छुक क्रेताओं को सूचित किया जाता है कि शासकीय उद्यान रोपणियों में 15 मई 2021 को आम फल की नीलामी आयोजित की गयी थी। उक्त तिथि में आंशिक संशोधन करते हुए अब 20 मई 2021 को दोपहर 3 बजे आयोजित की गई है। उक्त संबंध में फल विक्रेताओं एवं इच्छुक क्रेतागण उपरोक्त रोपणियों के नीलामी शासकीय उद्यान रोपणी केरलापाल विकासखण्ड नारायणपुर में निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होकर बोली में भाग ले सकते है। नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्त तथा आम फल का अवलोकन रोपणी पर आकर कोविड के दिशा निदेर्शों का पालन करते हुए किया जा सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय