Monday, October 19th, 2026

आम और नारियल आइसक्रीम


सामग्री
एक बड़ा आम
आधा कप स्किम्ड दूध
2 कप दूध
एक कटोरी कद्दूकस नारियल
स्वादानुसार चीनी

-सबसे पहले आम काटकर मिक्सी में चला लें। अब इसमें स्किम्ड दूध, स्वादानुसार चीना और दो कप दूध डालकर मिला लें।

-फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाले। आप चाहे तो फ्रेश नारियल या फिर सूखा नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिक्सर में पूरी सामग्री को अच्छी तरह फेट लें। दो से तीन मिनट तक मिक्सी को चलाकर रखें।

-इसके बाद मिक्सर को कंटेनर या  आइसक्रीम मोल्ड में डालकर ऊपर से नारियल से सजाकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दे। जब ये पूरी तरह जम जाए तो इसे सर्व करें।

घर पर आइसक्रीम बनाने से फायदा ये होता है कि आप शुद्धता का पूरा ख्याल रखती है। जो सेहत के लिए अच्छा होता है। आपके बच्चे भी आइसक्रीम खाकर खुश होंगे। उनकी सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा। तो घर पर आइसक्रीम बनाए और पूरे परिवार को सुपर कूल रखें।

 

Source : Agency

पाठको की राय