Tuesday, October 20th, 2026

विदिशा में पेपर देने आई छात्रा का मनचले ने हाथ पकड़ा; लोगों ने कर दी पिटाई

विदिशा

विदिशा के सिरोंज में राह चलते एक छात्रा को छेड़ना युवक को महंगा पड़ गया। एमपी बोर्ड 12वीं का एग्जाम देने आई छात्रा का मनचले ने हाथ पकड़ लिया। वह उसे खींचकर ले जाने लगा। ये देख लोगों ने छात्रा को छुड़ाया। इसके बाद भीड़ ने मनचले को जमकर पीटा। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा शासकीय हाईस्कूल में परीक्षा देने आई थी। वहां मौजूद मनोज साहू नाम के शख्स ने बताया कि मैं अपनी बेटी को छोड़ने एग्जाम सेंटर पहुंचा था। यहां मेरी बेटी के साथ एक और लड़की चलने लगी। इसी दौरान एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया। लड़की ने हाथ छोड़ने को कहा - लेकिन वह उसे साथ चलने के लिए कहने लगा। इस पर मैंने उससे पूछा कि हाथ क्यों पकड़ा है तो बोला - मेरी बहन है। मैंने कहा - बहन को कोई इस प्रकार से पकड़कर ले जाता है। वह अकड़ने लगा तो हमने पकड़ लिया। इस पर काफी लोग जमा हो गए।


हाथ पकड़ा तो लड़की ने विरोध किया

संजीव शर्मा नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे की बात है। बच्ची का युवक ने हाथ पकड़ लिया था। लड़की ने विरोध किया तो हम सब पहुंचे। हमने उसे पकड़ लिया। पुलिस को कॉल किया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और लड़के को ले गई।

 

#लोगों ने कर दी पिटाई

Source : Agency

पाठको की राय