Sunday, October 25th, 2026

मनाली: जीप व मनु गड्स कैरियर के कार्यालयों में तोड़फोड़, LED खाेलकर बाहर फेंकी

मनाली
पर्यटन नगरी मनाली में भी अपराध होने लगे हैं। शरारती तत्वों ने गत रात जीप व मनु गुड्स कैरियर के कार्यालय में तोड़ फोड़ की। खिड़कियों के शीशे तोड़कर आफ‍िस में जा घुसे और तोड़ फोड़ की। एलईडी को खोलकर आफ़िस के बाहर फेंक दिया, जबकि सात वाहनों की बैटरियां खोलकर दूर नदी के किनारे फेंक दी। दोनों यूनियन के आफि‍स में लगे मेज भी तोड़ दिए। दोनों यूनियनों के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ का पता चलते ही अफरा तफरी मच गई। वाहनों के चालक कार्यालय में पहुंचे तो अपने वाहनों की हालत देखकर हैरान हो गए।

वाहन चालक मोहित, जगदीश व राजू ने बताया कि सुबह वह जब अपने वाहन के पास पहुंचे तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ पाया। गाड़ी स्टार्ट करने लगे तो पता चला की बैटरी ही नहीं है। प्रधान शिशु पाल व महेश ने बताया हालांकि चोर कुछ भी समान नहीं ले गए हैं। लेकिन उन्होंने शरारत करते हुए आफ‍िस में तोड़फोड़ कर दी है। चोर आफ‍िस में लगे सीसीटीवी कैमरे के रिकोर्डर बाक्स को भी खोलकर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

#Manali

Source : Agency

पाठको की राय