Thursday, October 22nd, 2026

प्रबंध संचालक अर्बन डेवलपमेंट कंपनी यादव ने की रोड रेस्टोरेशन की समीक्षा

भोपाल

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास और मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक भरत यादव ने कंपनी द्वारा प्रगतिरत परियोजनाओं में रोड रेस्टोरेशन कार्य की समीक्षा की। यादव ने रोड रेस्टोरेशन के शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रबंध संचालक यादव ने कहा  कि प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर उसे पूरा किया जाए। यादव ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि पाइप लाइन बिछाने के लिए रोड कटर का इस्तेमाल हो। प्रबंध संचालक ने हाउसहोल्ड कनेक्शन की ताज़ा जानकारी भी अधिकारियों से ली।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा  अभियान चला कर पाइप लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत की जा रही है।  प्रमुख अभियंता दीपक रतनावत, मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता और उप परियोजना संचालक तकनीकी पी.सी. जैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

#Urban

Source : Agency

पाठको की राय