Thursday, October 22nd, 2026

ममता सरकार यौन उत्पीड़न मामले में राज्यपाल की जांच करवाएगी, बनाई टीम

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंदबोस पर राजभावन के ही एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी सरकार ने भी इस मामले में तत्काल ऐक्शन लेते हुए जांच टीम गठित कर दी है। बता दें कि राज्यपाल ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे इंजीनियर्ड नैरेटिव बताया था और कहा था कि  उन्हें बदनाम करके कोई चुनाव में फायदा लेना चाहता है।

राजभवन की एक कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप का सामना कर रहे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शुक्रवार को विश्वास व्यक्त किया कि मामले में सच्चाई सामने आएगी और अंत में जीत उनकी होगी। राज्यपाल शुक्रवार को केरल में थे। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेतुका करार दिया और कहा कि उनके और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच कोई मसला नहीं है और उनके बीच मित्रवत संबंध हैं।

राज्यपाल ने इस बात के संकेत दिए कि सभी मुद्दे उनकी (बनर्जी) पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने गढ़े हैं। बोस ने साथ ही कहा कि उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश नहीं की कि वह कौन है। उन्होंने समाचार चैनलों से कहा, ‘मैं केरल के लोगों को सिर ऊंचा करके और साहसपूर्वक बता रहा हूं कि अंत में जीत मेरी ही होगी।’

 

 

#Mamata Banerjee

Source : Agency

पाठको की राय